देश रोज़ाना: शनिवार को नए प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का एक समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उनका सम्मान समारोह था। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नायब सैनी से कुछ नया करने को बोला। जिसके बाद नायब सैनी मुख्यमंत्री पोर्टल से गेहूं खरीदने की बात बोली। जिसपर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पोर्टल का कुछ नहीं है उन्हें किसानों को कहना चाहिए जितना भी गेहूं आएगा सब खरीदा जाएगा।
हरियाणा में सबसे बड़ा दल होने से काम नहीं चलता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कहते हैं कि किसान कितनी फसल लाएगा इसकी जानकारी पोर्टल पर दें। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बात की है। वे नहीं कह रहे तो आप (नायब सैनी) ही कह दो कि सारी फसल खरीदी जाएगी। प्रदेश में अब तक अधिकतम 83 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। कह दो की चाहे एक करोड़ टन आए पूरा खरीदा जाएगा। यह कहना शुरू कर देंगे तो लोग भी कहेंगे कि “ यू पाड़ैगा पाणी नै, छोरा-ए पड़या है’।
नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी व्यवस्था को फिर से सुधारा है। सभी युवाओं के लिए बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां दी हैं। पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बनाई है, उन लोगों का भी विशेष ध्यान दिया है जो दूर-दराज रह रहे है। ताकि सभी लोगों को भी स्वयं ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
लगातार तीसरी बार भी बीजेपी सरकार को लाने के लिए सभी लोग तैयारी में जुट चुके है। अब ऐसे में देखना यह रहेगा कि आखिर किस दिशा में हवा चलती है।