Wednesday, April 2, 2025
33.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBUSINESS News in hindi - DeshrojanaHaryana News: हरियाणा के मंत्री ने लगाई गुहार, शंभू सीमा खोलने के...

Haryana News: हरियाणा के मंत्री ने लगाई गुहार, शंभू सीमा खोलने के लिए किसानों को कराया जाए राजी

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा (Haryana News) के मंत्री असीम गोयल ने केंद्र से प्रदर्शन कर रहे किसानों को अंबाला के पास शंभू सीमा खोलने के लिए राजी कराने का आग्रह किया है। राज्य परिवहन मंत्री गोयल ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि किसानों ने कुछ माह पूर्व अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पजांब सीमा पर शंभू गांव में अपना आंदोलन शुरू किया था। तब से सीमा पूरी तरह से बंद है।

Haryana News:स्थानीय निवासियों को मिलेगी राहत

बता दें कि अंबाला शहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोयल ने चौहान से कहा कि इस बंद के कारण आम जनता, (Haryana News) विशेषकर व्यापारियों को कठिनाई हो रही है। हरियाणा के मंत्री ने केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत कर सीमा खोलने के लिए उन्हें राजी करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीमा खोलने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलने के साथ ही कारोबारियों के लिए व्यापार संचालन आसान हो जाएगा।

चौहान ने दिया आश्वासन

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चौहान ने गोयल को आश्वासन दिया कि केंद सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। इस मामले में जल्द कदम उठाया जाएगा। इस बीच किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने बुधवार को दावा किया कि किसानों (Haryana News) ने राजमार्ग नहीं रोका है, बल्कि सरकार ने ही फरवरी में बाड़ लगाकर उनके ‘‘दिल्ली चलो मार्च’’ को रोक दिया था।

13 फरवरी से डटे हैं किसान

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा किसानों की ओर से निकाले जा रहे ‘दिल्ली चलो मार्च’ का नेतृत्व कर रहे हैं। सुरक्षा बलों की ओर से 13 फरवरी को किसानों का यह ‘मार्च’ रोके जाने के बाद से किसान पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं। पंढेर ने कहा कि शंभू सीमा पर पिछले 141 दिनों से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है और यह किसानों की मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments