Sunday, February 23, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana: नूहं की फक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक, दो दर्जन मजदूरों की...

Haryana: नूहं की फक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक, दो दर्जन मजदूरों की बिगड़ी तबियत

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के नूहं जिले से एक फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक होने का मामला सामने आया है। यह मीट की फक्ट्री बताई जा रही है। अचानक से नाइट्रोजन गैस कैसे लीक हुई है अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी तक किसी की जान जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। घायल लोगों को अस्पताल भिजवा दिया है। जहां सभी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ऐलना मीट कंपनी में अचानक से आज सुबह नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। गैस के लीक होने के बाद सभी मजदूरों को सांस लेने में दिक्क्त होने लग गई। कम से कम दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती है। अल आफिया नाम के अस्पताल में सभी कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।

नाइट्रोजन गैस लीक से घायल मजदूरों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है। हालांकि मजदूरों के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम नियुक्त कर दी है। जो मजदूरों के प्राथमिक इलाज में लगी हुई है।

नूहं क्षेत्र में अधिक स्लॉटर हाउस खुले हुए है। इस क्षेत्र से इस तरह की पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। स्लॉटर हाउस से ऐसे लापरवाही सामने आती रहती है। जिसमें मजदूरों की जान खतरे में होती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments