Wednesday, February 5, 2025
16.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा की टीम ने खेलो इंडिया वॉलीबॉल में जीता सिल्वर पदक

हरियाणा की टीम ने खेलो इंडिया वॉलीबॉल में जीता सिल्वर पदक

Google News
Google News

- Advertisement -

कुरुक्षेत्र । भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने हरियाणा की टीम को छठे खेलों इंडिया गेम्स में सिल्वर पदक जीताने में अहम भूमिका अदा की है। इन खिलाड़ियों का साई कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इन खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण रिजनल सेंटर सोनीपत की उप महानिदेशक ललिता शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं तथा सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक सत्य नारायण व राहुल सांगवान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र में स्थानीय साई प्रशासन की सम्मान समारोह

साई कुरुक्षेत्र में स्थानीय साई प्रशासन की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में सबसे पहले हरियाणा की वॉलीबॉल टीम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले साई कुरुक्षेत्र के 8 खिलाड़ी शिरकत खेल रहे है, जिनमें दिग्विजय मलिक, योगेश कुमार, अभिषेक, सोनू जाखड़, रजत, विशेष, हितेश छिल्लर, अर्जुन पुंडीर शामिल है, का जोरदार स्वागत किया गया। इन खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षक राहुल सांगवान व सत्य नारायण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने कहा कि हरियाणा की टीम को सिल्वर पदक जीताने में साई कुरुक्षेत्र के 8 खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है इन खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े: बागवानी केंद्र में दो दिवसीय किसान मेले का समापन

खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते

भारतीय खेल प्राधिकरण उतरी शाखा उप महानिदेशक ललिता शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि भविष्य में भी साई के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखाते रहेंगे। साई कुरुक्षेत्र के वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान ने बताया कि सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। हरियाणा की टीम में साई कुरुक्षेत्र के 8 खिलाड़ी शिरकत खेल रहे है, जिनमें दिग्विजय मलिक, योगेश कुमार, अभिषेक, सोनू जाखड़, रजत, विशेष, हितेश छिल्लर, अर्जुन पुंडीर शामिल है। इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सहायक निदेशक बाबुराम रावल, गुरविंद्र सिंह, सत्यनारायण, कुलदीप वडै़च, सुदेश शर्मा, राजविंद्र कौर, नरेंद्र ठाकुर ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस आयुक्त ने किया सुरजकुण्ड मेला परिसर का निरक्षण

फरीदाबाद- बता दे कि 07 फरवरी से शुरु होने वाले सुरजकुण्ड मेले के मध्य नजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुरजकुण्ड मेला...

योगी सरकार कर रही छात्रावासों का कायाकल्प, छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

- छात्रावासों को नए रूप में विकसित करने के लिए 8 करोड़ रुपये का बजट आवंटित*- गरीब व वंचित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं...

जनता के दिलों में बसने वाले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

*मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की कायल है हरियाणा की जनता**जनसेवा के प्रति समर्पित, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं नायब सिंह...

Recent Comments