Tuesday, March 11, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana: हॉस्पिटल में हुई दूल्हा- दुल्हन की शादी, अनोखा विवाह देख हो...

Haryana: हॉस्पिटल में हुई दूल्हा- दुल्हन की शादी, अनोखा विवाह देख हो जायेंगे हैरान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा से शादी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जो सुनने में किसी फिल्म का हिस्सा लगेगा। हाँ आप बिलकुल सही पढ़ रहे है। एक लड़की शादी करने के लिउए हॉस्पिटल पहुंच गई। इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि आखिर उस लड़की ने क्यों ऐसा किया।

दरअसल, दिल्ली के कोंडली में रहने वाले अविनाश की शादी फरीदाबाद निवासी अनुराधा से तय की गई थी। शादी की तारीख 27 नवंबर को फिक्स कर दी गई। शादी के लिए लड़की पक्ष ने पलवल (हरियाणा) का बैंक्वेट हॉल भी बुक करा दिया। लेकिन शादी से पहले ही लड़के को डेंगू हो गया जिसके कारण लड़के को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। अविनाश की प्लेटलेट्स गिरते-गिरते 10 हजार तक पहुंच गईं। डॉक्टर किसी भी सूरत में उन्हें डिस्चार्ज नहीं कर सकते थे।

शादी की तमाम तैयारियां दोनों तरफ से पूरी कर दी गई थी। ऐसे में शादी टालना भी संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में लड़का-लड़की के परिजनों ने अस्पताल में ही शादी करने का फैसला लिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को वहीं पर शादी करने का आवेदन दिया। आखिरकार अस्पताल ने इसकी मंजूरी दे दी।

अस्पताल के एक हॉल को मंडप जैसा बना दिया गया। 27 नवंबर को दोनों पक्षों के 10-10 लोगों की मौजूदगी में अविनाश और अनुराधा की शादी हुई। अविनाश ने अनुराधा की मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। फिर उन्होंने माता-पिता के पांव छूए और आर्शीवाद लिया। अविनाश शेरवानी में थे और अनुराधा लहंगे में थीं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

Recent Comments