Thursday, March 13, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAधक्के मारकर बाहर कर दूंगा, मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में दिखाया गुस्सा

धक्के मारकर बाहर कर दूंगा, मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में दिखाया गुस्सा

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के हर जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वैसा ही जनसंवाद कार्यक्रम एक बार फिर यमुनानगर में आयोजित किया गया लेकिन इस कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ जिससे मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए और सिक्योरिटी गार्ड भी अलर्ट हो गए अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ ? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्या हुआ जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान।

दरअसल, यमुनानगर में तमाम लोग अपनी मांगों को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। ऐसे में एक शिकायतकर्ता तेज आवाज में अपनी शिकायत मुख्यमंत्री को बताने लगा इसके बाद उसे व्यक्ति के हाथ से माइक छीन लिया गया। साउंड मैन पर उत्तेजित होते हुए उन्होंने साउंड मैन से कहा कि अगर चतुराई दिखाई तो धक्के मारकर कार्यक्रम से बाहर कर देंगे।

मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में ऐसी घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके है। जिन पर मुख्यमंत्री तुरंत एक्शन लेते हैं। इस बीच साउंड मैन को लताड़ लगाते हुए भी देखा गया उन्होंने साउंड मैन से कहा कि आपको बहुत जल्दी है माइक पर बात कर रहे व्यक्ति से माइक छीनने की। यह अच्छी बात नहीं है। आप ज्यादा चतुर ना बने। हमारे सिक्योरिटी वाले अलर्ट है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments