हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पिछले 1 महीने से किसान मोर्चा संगठन के किसान धरनारत है। 1 महीने से परेशान सभी किसानों ने आज मंत्री के घर का घेराव करने की ठानी और मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव की तरफ कूच किया। घेराव की सूचना पुलिस कर्मियों को मिल चुकी थी जिसके कारण पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर था। घर के सामने भारी पुलिस बल मौजूद हो गया।
जैसे ही सभी किसान मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास पर पहुंचने लगे तो पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा दी और गांव वालों को घर के पास पहुंचते ही बेरिकेडिंग लगा दिए। किसानों ने आवास का घेराव करने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहे। पुलिस बल और किसानों के बीच धक्का मुक्की होने लगी। इसके बाद मामले को बढ़ता देख मंत्री बबली सिंह के भाई पहुंचे और किसानों को समझने का प्रयास किया है।
गुस्साएं किसान किसी भी हालत में समझने को तैयार नहीं थे। मौके पर मंत्री ना मिलने पर सभी किसानों ने मंत्री के आवास पर ज्ञापन लगा दिया। साथ ही सरकार को चेताते हुए कहा कि जो सलूक मंत्री ने किसानों के साथ किया है वैसा ही किसान मंत्री के साथ करेंगे।
गौरतलब है कि बीते दिनों आई बाढ़ के कारण किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते किसान महीने भर से आंदोलनरथ हैं। मुआवजे के संबंध में आज मंत्री के घर पहुंचे लेकिन मौके पर मंत्री ना मिलने के कारण किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।