Sunday, April 13, 2025
35.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAkurushetra news : SDM ने खेली फूलों की होली

kurushetra news : SDM ने खेली फूलों की होली

Google News
Google News

- Advertisement -

पिहोवा ( मुकेश डोलिया ) एसडीएम पिहोवा कपिल शर्मा डीएवी स्कूल पहुंचे और जमकर फूलों की होली खेली। उन्होंने स्कूल पंहुचने पर बच्चों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। डीएवी स्कूल प्रिंसिपल डा कंवल गाबा द्वारा स्कूल में होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पिहोवा के उप मण्डल अधिकारी कपिल शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि होली हुड़दंग का नही बल्कि आपसी प्रेम का प्रतिक है। उन्होंने कहा  कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें सद्भावना का संदेश देता है। एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि डीएवी स्कूल द्वारा फूलों की होली मनाकर पानी बचाने का संदेश दिया है। डीएवी इस प्रकार के आयोजन करता रहता है। जिससे हमे हमारे त्योहारों की महत्ता का पता चलता है। कपिल शर्मा की कहा कि किसी भी धार्मिक किताब मे नही लिखा कि इस त्योहार पर पानी बहाया जाए। इसलिए त्योहार पर सभी को पानी बचाने का संदेश अपनाते हुए फूलों की होली मनानी चाहिए। सभी लोग दिनोदिन घट रहे जल को लेकर  सचेत रहे और इस संकट से निपटने के लिए पानी बचाने की मुहीम को आगे बढ़ाए। इस मोके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपानी, उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा व डीएवी स्कूल स्टॉफ सदस्य मोजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments