Thursday, February 6, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAनारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए महिला मोर्चा ने निकाली

नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए महिला मोर्चा ने निकाली

Google News
Google News

- Advertisement -

पिहोवा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कस्बे में नारी शक्ति स्कूटी वंदन यात्रा निकाली गई महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कश्यप के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा की प्रधान गीता रिष्याण के नेतृत्व में निकाली गई। इस यात्रा को राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने विश्राम गृह से झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा की यात्रा का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं जागरुकता का संदेश देना है। यात्रा में शामिल जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनाने में महिला शक्ति का बराबर का योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी हमेशा मान सम्मान देते हुए महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई। जिससे वह आत्म निर्भर व स्वावलंबी बनने के साथ-साथ अपने पांवों पर खड़ी हुई।

यह भी पढ़ें : भाजपा एक ऐसी पार्टी है,जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देश में कार्य कर रही है

महिलाओं की जागरुकता के चलते लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। यात्रा की अध्यक्षा महिला मोर्चा प्रधान गीता रिष्याण ने बताया कि सैकड़ो महिलाओं ने सिंचाई विभाग के विश्रामगृह से स्कूटियों पर सवार होकर में चौक में बाजार से होते हुए यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणी, नीलिमा चक्रपाणी, सरस्वती खेड़ा कॉलोनी की सरपंच ममता कश्यप, , राजेंद्र बाखली, रामकिशन दुआ, डॉ. अवनीत वड़ैच, परमजीत गुमथला, गुरमेहर विर्क, राजीव कश्यप, लवप्रीत खैहरा, अमरजीत औलख मांगना, अजय कोरियोग्राफर, अमित सैनी, गोपी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बिशन लाल सैनी होंगे BJP में शामिल

चंडीगढ़ । हरियाणा में BJP परिवार में congres के एक बड़े नेता की एंट्री होने जा रही है। CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

3,29,500/-रु के फ्रॉड के मामले में दुसरे आरोपी को साइबर अपराध थाना सेन्ट्रल की टीम ने किया नूंहु से किया गिरफ्तार

घर को किराए पर देने के ऑनलाइन विज्ञापन/पंजीकरण करने उपरांत 3,29,500/-रु के फ्रॉड के मामले में दुसरे आरोपी को साइबर अपराध थाना सेन्ट्रल की...

नई कृषि योजना से देश का किसान हो पाएगा धन-धान्य पूर्ण?

-प्रियंका सौरभभारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर बहुत अधिक निर्भर करती है, लेकिन यह बाज़ार की अक्षमताओं, खंडित भूमि जोतों और ऋण तक सीमित पहुँच...

Recent Comments