Friday, March 14, 2025
23.6 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAमोदी सरकार ने विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान: सुभाष चंद्र

मोदी सरकार ने विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान: सुभाष चंद्र

Google News
Google News

- Advertisement -

करनाल। गांव चलो अभियान के तहत नीलोखेड़ी विधानसभा के गांव निगदू में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने ग्रामीणों के साथ चाय पर मोदी सरकार और मनोहर सरकार की नीतियों की चर्चा की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव पवन शर्मा की दुकान पर चर्चा के दौरान उन्होनें कहा कि मोदी सरकार ने पुरी दुनियां में भारत की साख को बढ़ाया है। आज भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक ताकत के रुप में जाना जाता है। स्टार्ट अप इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, वन्दे भारत ट्रेन सहित रोड इंफ्रा में भारत आज दुनियां के तीन बड़े देशों के बराबर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया में सबसे मजबूत और सुगम सड़क यातायात भारत का होगा।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए मुखर हुआ राजपूत समाज, लोकसभा

एक नई और ऐतिहासिक पहचान

सुभाष चन्द्र ने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के नोकरी देकर हरियाणा के लाखों युवाओं को स्वाभिमानी बनाया है। उन्होंने कहा कि संत प्रवृति के मनोहर लाल राजनीति को सुख भोगने का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होनें पिछले लगभग 9 साल में हरियाणा की राजनीति को एक नई और ऐतिहासिक पहचान दी है। सुभाष चन्द्र ने कहा कि आज हरियाणा में अंतोदय की भावना से काम हो रहा है, अब हरियाणा में जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हरियाणा के समग्र विकास की बात होती है।
यही कारण है कि अब प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की समान रोशनी पहुंच रही है। इस दौरान उनके साथ सोहन सिंह राणा कोयर, रविन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, भूप सिंह राणा, डॉ. कर्ण सिंह, जितेंद्र कुमार, नवाब सिंह, अंग्रेज सिंह, दीपक शर्मा, पवन राणा, सोनू मेंबर पंचायत, सचिन राणा व दीक्षित राणा।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बीजेपी ने हिसार नगर निगम चुनाव परिणाम में लहराया परचम मेयर के अलावा 20 में से 17 एमसी जीते

पतंजलि ग्रुप एवं लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा ने हिसार के नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण पोपली को सम्मानस्वरूप पुष्पगुच्छ भेंटकर दी बधाई :   ...

Recent Comments