Wednesday, March 12, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAराष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आहार के बारे...

राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आहार के बारे में किया जागरूक

Google News
Google News

- Advertisement -

गुहला चीका। उचित एवं संतुलित आहार ही निरोगी जीवन का आधार है। यह विचार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के गोल्ड मेडलिस्ट रेड क्रॉस काउंसलर प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक छात्राओं को भोजन एवं पोषण की जानकारी देते हुए कहे। झींंजर ने अनुचित खानपान से सतर्क करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा स्वास्थ्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मात्रा पर आधारित है। राजा सिंह झींंजर ने कहा कि पाश्चात्य खाद्य पद्धति की प्रति बढ़ता रुझान काफी चिंता जनक है क्योंकि हम पौष्टिकता को अनदेखा कर रहे हैं। झींंजर ने कहा कि आम थाली से दूर होती हरे पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी दी

राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में जारी एन एस एस शिविर के तीसरे दिन उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन का पहला सुख निरोगी काया बताया। प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी दी।
शिविर के दूसरे सत्र में उन्होंने स्वयंसेवकों को कहा कि भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में मतदाता की जागरूकता और समझदारी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह प्रजातांत्रिक देश की रीढ़ होता है।झींंजर ने कार्यक्रम के दौरान जागरूक स्वयंसेवक छात्राओं का स्वच्छता सामग्री देकर हौसला अफजाई की। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर प्रियंका नैन ने झींंजर के कुशल प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी से ही जीवन की कठिन राहें आसान बन सकती हैं। प्रोफेसर नैन ने कहा कि देश और समाज की उन्नति में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें : सरकार को भारी पड़ेगा रिटायर्ड कर्मियों का आंदोलन

जानकारी के लिए आमंत्रित किया

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कमेटी सदस्य प्रोफेसर गुरनाम सिंह तथा सुनील राणा ने भी स्वयंसेवक छात्राओं को अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वयंसेवक छात्राओं ने स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाकर सब का मन मोह लिया। प्रोफेसर प्रियंका नैन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में प्रतिदिन राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक जागरूकता के विषयों पर अनेक शिक्षा विशेषज्ञों को जानकारी के लिए आमंत्रित किया जाता है ताकि छात्राओं का बहुमुखी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफ़ल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रामनिवास यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में किया जा रहा है जो आगामी 29 फरवरी तक जारी रहेगा।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

Recent Comments