देश रोज़ाना: हरियाणा सरकार अब कर्मचारियों के लिए एक और नई पॉलिसी लेकर आ रही है। इस पॉलिसी की मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे जिसे अब हरियाणा सरकार पूरी करने वाली है। नई पॉलिसी के तहत 3.3 लाख कर्मचारियों को प्रमोशन पॉलिसी के तहत प्रोमोशन किया जाएगा। इस पॉलिसी से लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है। नई पॉलिसी में सीनियरिटी कम मेरिट की मौजूदा प्रणाली को वरिष्ठ प्रणाली से बदलने की तैयारी की जा रही है।
नई पॉलिसी के तहत भर्ती होने वाले कर्मचारियों का उनके योग्य पद के अनुसार प्रमोशन किया जाएगा। नए पदों के लिए कर्मचारियों को रिटर्न एग्जाम, इंटरव्यू, रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट आदि का सामना करना पड़ेगा। विभिन्न भागो और प्रशासनिक सचिवों की मंजूरी के साथ यह नई पॉलिसी अपना अंतिम रूप लेगी।
हरियाणा सीएमओ के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि पॉलिसी को कानूनी रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य के महा अधिवक्ता और कानूनी विशेषज्ञ की राय लेने के बाद ही यह पॉलिसी बनाई गई है। पॉलिसी की अंतिम मंजूरी के लिए सीएम को रिपोर्ट सौंप दी है इस रिपोर्ट के फैसले के आने के बाद ही इस पॉलिसी को पक्का कर दिया जाएगा।