Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAआजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त तक अपने घरों व मुंडेर...

आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त तक अपने घरों व मुंडेर पर शान से फहराएं तिरंगा

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, नूंह

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नागरिकों से आह्वान किया है कि इस वर्ष 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव का समापन हो रहा है। इसे यादगार बनाने के लिए जिला नूंह के सभी नागरिक अपने-अपने घरों व मुंडेर पर शान से तिरंगा फहराएं। डीसी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागरिक शान के साथ अपने घरों की मुंडेर पर तिरंगा फहराएं। आजादी के अमृत महोत्सव के आखिरी वर्ष में पूरा देश एक साथ हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ा हुआ है। इस वर्ष भी हमने इस परंपरा को कायम रखना है।

उन्होंने कहा कि गर्व और एकता के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाकर सेल्फी विद तिरंगा हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर अपलोड भी करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। ऐसे में हम सभी को गर्व और गौरव के साथ अपने घरों पर झंडा फहरा कर उन अमर शहीदों को याद भी करना है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की शान का प्रतिनिधित्व करता है। इस अभियान को सफल बनाना और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है।  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता में उत्साह, एकता और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में भाग लेना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से ध्वज को घर लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Recent Comments