Tuesday, February 4, 2025
16.3 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramहरियाणा में आप ही ला सकती हैं शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति...

हरियाणा में आप ही ला सकती हैं शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति : डॉ.सारिका वर्मा

Google News
Google News

- Advertisement -

गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी हरियाणा की डॉक्टर विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सारिका वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा पर प्रेस वार्ता कर प्रश्न उठाये तो गुड़गांव प्रशसन ने सरकारी अस्पताल में बाल चिकित्सा आईसीयू शुरू कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज जो 7 साल से निमार्णाधीन है के लिए भी हम उम्मीद करते हैं कि लोक निर्माण विभाग, गेस्ट हाउस की तर्ज़ पे मेडिकल कॉलेज भी चंद महिनों के अंदर तैयार किया जाएगा।

गुड़गांव में भी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा

गुड़गांव शहर में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते सभी वर्ग के लोगों को प्राइवेट अस्पताल का खर्च उठाना पड़ता है। दिल्ली की तरह गुड़गांव में भी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग चिकित्सा पर अपनी मेहनत की कमाई खर्च करने पर मजबूर ना हो। गुड़गांव शहर पिछले दो दर्शक में कई गुना बढ़ गया लेकिन सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ने की जगह कम हो गई हैं। सदर बाजार के पास सिविल अस्पताल 2019 मैं बंद कर दिया गया और आज वहां अस्पताल की जगह पार्किंग बना दी गई है।

यह भी पढ़े- गुरुकमल में नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी का स्वागत

डॉ. सारिका वर्मा ने कहा

गुड़गांव जिले में ना ट्रॉमा सेंटर है और ना बर्न्स वार्ड है। जिस शहर में 10 से ज्यादा प्राइवेट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है वहां सरकारी सुविधाएं बिल्कुल चरमराई हुई है। यह जनता के साथ बहुत अन्याय है और लोगों को मजबूरन प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाना पड़ता है। डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हरियाणा में भी शिक्षा और स्वास्थ्य का पूर्ण रूप से बदलाव आम आदमी पार्टी ही करेगी।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में बच्चों को मिलेगा पोटरी कुम्हारी कौशल

करनाल: माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। समिति की चेयरपर्सन श्रीमती मेघा...

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयास लाए रंग, घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम होगा देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय

*क्षेत्र की लंबे समय से थी मांग, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश*करनाल, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री...

Recent Comments