25 जनवरी, पलवल।संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर, वहान परेड की तैयारी के बारे किसान मोर्चा पलवल की समीक्षा बैठक किसान मोर्चा के नेता सोहनपाल चौहान की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा ,ताराचंद प्रधान, रूप राम तेवतिया ,डॉ रघुवीर सिंह, रमेश सौरोत, दरयाब सिंह,रणवीर सिंह चौहान, राजकुमार ओलियान ने भाग लिया। किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि कल होने वाले ट्रैक्टर, वाहन मार्च के अंदर पलवल क्षेत्र से किसान अपने अपने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मार्च में भाग लेंगे। ट्रैक्टर मार्च का सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा के नेताओं ने मार्च में भाग लेने वाले सभी किसानों से अपील की है कि वह अपने ट्रैक्टर वाहनों के साथ सुबह 11:00 बजे किसान क्रांति चौक अटोहां पर पहुंचे, अटोहां चौक से ट्रैक्टर मार्च शुरू होकर आगरा चौक, मीनार गेट,कमेटी चौक, अलावलपुर चौक से होते हुए आगरा चौक पर समाप्त होगा।ट्रैक्टर मार्च अनुशासित और शांति पूर्वक तरीके सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा पलवल के नेताओं ने सभी प्रकार की व्यवस्था कर ली है।
पलवल में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड: किसान मोर्चा ने की तैयारियों की समीक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -
Desh Rojana News