Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAबाल बाल बचे पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, ड्राइवर की सूझबूझ ने...

बाल बाल बचे पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई जान, हुआ कार हादसा  

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जननायक जनता पार्टी की राजस्थान के सीकर में हुई रैली से हरियाणा सिरसा वापस आ रहे थे जभी उनकी कार का टायर फटने से हादसा हो गया। हालाँकि उनके ड्राइवर की समझदारी से वे लोग बाल बाल बच गए। जिसके बाद वे दूसरे वहां से सिरसा के लिए रवाना हुए। 

दरअसल देश के उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 110वीं जयंती पर आयोजित पर किसान विजय सम्मान दिवस की रैली JJP ने की थी। चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि सीकर में रैली करके JJP ने राजस्थान में चुनाव का बिगुल बजाया।

इस रैली चौटाला परिवार से JJP के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के साथ हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला भी शामिल हुए थे।

हरियाणा के हिसार में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के काफिले का भी छह महीने पहले एक्सीडेंट हुआ था। उनकी कार के सामने अचानक से नील गाय का झुंड आ गया था।

जिसकी वजह से उनकी कार बुरी तरीके से आगे से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमे गरिमात यह रही थी कि कार में एयरबैग खुल गए थे जिसके कारण उनकी जान बच गई थी। यह हादसा  गांव मतलौडा के पास हुआ था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments