Wednesday, February 5, 2025
14.8 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONजनता 2024 में मोदी को फिर बनाएगी पीएम : बिप्लब

जनता 2024 में मोदी को फिर बनाएगी पीएम : बिप्लब

Google News
Google News

- Advertisement -

मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व से दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। मोदी जी ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत को सम्मान दिया है। मोदीजी के कार्यकाल में देश का जो विकास हुआ, वह अभूतपूर्व है। मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व सेवा भाव से भर पूर 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फरीदाबाद लोक सभा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव बोल रहे थे। प्रेसवार्ता में बिप्लब देव ने पत्रकारों को भाजपा की केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के साथ सेवा कार्यों और जनहितैषी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया।

इसके अलावा 30 दिन के महाजनसम्पर्क अभियान के तहत  होने वाले कई कार्यक्रमों, विशाल जनसभा, प्रबुद्ध सम्मेलन , व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ यात्रा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, 21 जून को योग दिवस, लाभार्थी सम्मेलन, सोशल मीडिया सम्मेलन, पीएम मोदी की वर्चुअल रैली, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, मन की बात आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंदशर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, महासम्पर्क अभियान के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी, फरीदाबाद के जिला प्रभारी सत्य प्रकाश जरावता, पलवल के जिला प्रभारी दिनेश घिलौड़,  फरीदाबाद  जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पलवल के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जगदीश नायर, महा जनसंपर्क अभियान के लोकसभा के सह संयोजक  सोहन पाल सिंह, जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल , मिडिया पेनेलिस्ट रमण मलिक और जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठ है और राष्ट्र वाद की भावना के साथ पार्टी के लिए कार्य करता है।2014 से पहले क्या हुआ और पिछले 9 वर्षों  में हमने कितने काम किये, तुलनात्मक कहने  के लिए हमारे पास बहुत कुछ है।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, पूर्व विधायक राजिन्द्र बिसला, टेक चन्द शर्मा, नगेन्द्र भड़ाना,  सुभाष कत्याल, केहर सिंह रावत,  मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, अनुसाशन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, प्रवक्ता राजीव जेटली, पूर्व महापौर सुमन बाला समेत पार्टी के अनेक नेतागण उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

जनता के दिलों में बसने वाले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

*मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की कायल है हरियाणा की जनता**जनसेवा के प्रति समर्पित, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं नायब सिंह...

माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में बच्चों को मिलेगा पोटरी कुम्हारी कौशल

करनाल: माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। समिति की चेयरपर्सन श्रीमती मेघा...

कैसे रुकें सिवरेज की सफाई में होने वाली  घटनाएं?

अशोक  मधुपकोलकता शहर में सिवरेज की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो गई।घटना कोतकता  लेदर कंप्लेक्स में सीवरेज लाइन के साफ के...

Recent Comments