Monday, March 31, 2025
30.3 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONPM Modi Haryana: कुरुक्षेत्र में मोदी ने कहा, हरियाणा में फिर बनेगी...

PM Modi Haryana: कुरुक्षेत्र में मोदी ने कहा, हरियाणा में फिर बनेगी बीजेपी सरकार

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में फिर से भारतीय जनता पार्टी (PM Modi Haryana: ) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि गीता की पावन धरती पर आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। यहां गीता का ज्ञान और सरस्वती सभ्यता के निशान हैं। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आए हैं। दिल्ली में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के बाद, अब हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।पीएम नरेंद्र मोदी का मंच पर सीएम नायब सैनी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

केंद्र में जिसकी सरकार होती है,हरियाणा में भी उसकी सरकार होती है

प्रधानमंत्री (PM Modi Haryana: )ने कहा कि दिल्ली में केंद्र में जिसकी सरकार होती है, हरियाणा में भी उसकी सरकार होती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र की एक सीट से उम्मीदवार हैं और उनकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सादगी, मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए हरियाणा के लोगों से उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की।

PM Modi Haryana: कहा, हरियाणा के लोग अपनी जुबान के पक्के होते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोग अपनी जुबान के पक्के होते हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पहले 100 दिन देश को मजबूत करने वाले होंगे और अब तक लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के काम शुरू हो चुके हैं। 3 करोड़ पक्के घर गरीब परिवारों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादों की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या की है और कांग्रेस ने सूखा पीड़ित किसानों की मदद नहीं की है। कांग्रेस की राजनीति झूठे वादों और देश में अराजकता फैलाने तक सीमित हो चुकी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर बवाल किया था, लेकिन अब इसका नाम लेना बंद कर दिया है। भाजपा सरकार ने नई पेंशन स्कीम लागू की है, जिसमें कर्मचारियों के लिए निश्चित पेंशन की गारंटी है। सरकारी कर्मचारियों ने इस पर खुशी जताई है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ-साथ वीर जवानों को भी धोखा दिया है। भाजपा ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू किया, जिससे हरियाणा के पूर्व सैनिकों को मदद मिली है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस धारा 370 का समर्थन करके आतंक और अलगाव के उस कालखंड को वापस लाना चाहती है, जिसके कारण हरियाणा के अनेक माताओं को अपनी संतान गंवानी पड़ी। कांग्रेस हरियाणा की माताओं से उनकी संतानों को छिनना चाहती है। प्रधानमंत्री ने जनता से पूछा कि क्या वे कांग्रेस को धारा 370 वापस लाने देंगे?

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments