Thursday, February 6, 2025
11.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAधार्मिक आयोजनों से संस्कृति ज्ञान के साथ सकारत्मकता

धार्मिक आयोजनों से संस्कृति ज्ञान के साथ सकारत्मकता

Google News
Google News

- Advertisement -

लाडवा। लाडवा की राम हनुमान रामलीला समिति द्वारा अन्य धार्मिक व सामजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की जा रही भोले की बारात के तत्वाधान में महादेव का चंदन लेपन किया गया। समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि सात मार्च को भोले की बारात के तत्वाधान में समिति सचिव हेमंत सैनी व समिति सदस्य शिवभक्त रोहित शर्मा के परिवारों द्वारा ब्रह्म विष्णु महेश मंदिर में महादेव के चंदन लेपन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में एडुस्कोप एजुकेशन के डायरेक्टर एवं समाजसेवी अंकुश गोयल द्वारा परिवार सहित महादेव का पंचामृत स्नान किया गया और महादेव को चंदन का लेप लगाकर कार्यकम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी आश्रम से बी के ज्योति बहन ने प्रवचन करते हुए कहा कि ज्योति रूपी महादेव की पूजा करने से जीवन के सब संकट दूर हो जाते हैं और हमें हर हाल में उस परमपिता परमात्मा का धन्यवाद करते रहना चाहिए। समारोह में सभी भक्तों द्वारा महादेव को चंदन का लेप लगाया गया व महिला वर्ग द्वारा हल्दी के गीत गाकर और भजनों पर झूम कर उत्सव मनाया गया। मुख्य यजमान अंकुश गोयल ने कहा कि इस तरह से आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को न केवल संस्कृति का ज्ञान होता है।

यह भी पढ़ें : गांव बड़ौदा के नजदीक पुलिस को मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

समिति सहित सभी संस्थाओं को शुभकामनाएं दी

बल्कि क्षेत्र में सकारात्मकता का संचार होता है जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है और इस आयोजन के लिए उन्होंने पूरी समिति सहित सभी संस्थाओं को शुभकामनाएं दी। पंडित सौरभ शर्मा द्वारा महादेव को चन्दन का लेप लगाते हुए आज तो रे भोले तन्ने आना पड़ेगा भजन ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं गायक अनिल मलिक ने सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में भजन गाकर माहौल को पूरा शिवमय बना दिया। खाटू धाम विकास नगर के महिला मंडल ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलवाया। चंदन लेप के बाद महादेव की आरती की गई व प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर समिति सरंक्षक जोगध्यान, कुश गर्ग, निशि गोयल, अंशिका गोयल, ममता सैनी, पंकज कम्बोज, विपिन शर्मा, नरेश गर्ग, विशाल कम्बोज, अमित सिंघल, मिंटू कम्बोज, राकेश गर्ग, घनश्याम कम्बोज, आशिष फौजदार, दीपक कश्यप, रणित कम्बोज, विवेक शर्मा, शिवांश कम्बोज, मिंटू अरोड़ा, अजय सैनी, सौरभ सैनी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments