Thursday, February 6, 2025
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAराम रहीम ने गाया पंजाबी सांग, सोशल मीडिया पर सुर्खियों में गाना

राम रहीम ने गाया पंजाबी सांग, सोशल मीडिया पर सुर्खियों में गाना

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा की सुनारिया जेल में इन दिनों राम रहीम सजा काट रहे है। लेकिन, इन दिनों वह अपने गाने के कारण सुर्खियों में हैं। राम रहीम ने एक पंजाबी गाना गाया है। यह गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में मुख्य रूप से उस किस्से का जिक्र किया है। जिसमे दंगे के दौरान दो प्रेमियों पर हमला किया गया था। गाने में दोनों प्रेमियों की स्तिथि को दर्शाया गया है।

सजा के 6 साल पुरे होने पर राम रहीम के इस गाने को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह गाना पंजाब का है या विदेश में शूट किया गया है। लेकिन जिस तरह यह गाना वायरल हो रहा उस हिसाब से यह स्पष्ट है कि लोग आज भी राम रहीम की गायकि के शौकीन है।

गौरतलब है कि राम रहीम को एक साध्वी के यौन शोषण के मामले में जेल सुनाई थी। जिसमे राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। जब राम रहीम को सजा सुनाई गई थी तो इसके विरोध में लोगों से सिरसा और पंचकूला जिले में दंगे किये थे। जिन लोगों ने दंगे किये थे उनके खिलाफ एफाईआर भी दर्ज की थी। और कुछ लोगों को जेल भी हुई। लेकिन, बरी कर दिया गया।

हालांकि राम रहीम के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें 30 दिन की पेरोल मिली थी। तो उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। जिसके कारण उनके सभी भक्तो को उनके प्रवचन सुनने के लिए उनके आश्रम आना पड़ता था। और जो लोग दूर रहते है वह अबकी बार वंचित रह गए थे। इस सजा के दौरान राम रहीम को कई बार पेरोल मिल चुकी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments