देश रोज़ाना: पलवल में रावण को ‘ छत पर सोया था बहनोई’ गाने पर डांस करना भारी पड़ गया। रामलीला के दौरान मंच पर करण-अर्जुन फिल्म का एक गाना बजाया गया जिस पर रावण ने फूहड़ डांस किया। जैसे ही यह गाना चला तो रावण मटक-मटककर नाचने लगा साथ में अन्य देवी- बनी कलाकार भी डांस करने लगे। जैसे ही इस बात का बजरंग दल को पता लगा तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया।
हिन्दू संगठन के लोगों ने इस रामलीला का जमकर विरोध किया। राम लीला के आयोजक को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकत भविष्य में कभी दोबारा ना हो। यह हमारे देवी- देवता का अपमान है। अगर ऐसा कभी फिर हुआ तो यह बख्शा नहीं जाएगा। और साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराएंगे।
रामलीला का वह दृश्य चल रहा था जिसमे रावण के साथ तमाम राक्षस बैठे हुए थे अचानक से यह गाना बजता है और डांसर के साथ रावण नाचने लगता है। राक्षस भी पूरे जोश में दिखाई दे रहे हैं। वह डांसर के नाचने पर खूब हूटिंग कर रहे हैं। वह डांसर के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। मंगलवार रात यहां रामलीला का चौथा दिन था। जिसमें यह फूहड़ डांस हुआ है।
जैसे ही यह वीडियो बना उसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ और राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीष भारद्वाज तक पहुंचा जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह से सनातन धर्म को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी धार्मिक आयोजन, जागरण या रामलीला आदि में हिंदू धर्म का मजाक बनाया जाता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को इस पर नजर रखने की मांग की।
इस मामले में बजरंग दल के मुनीष भारद्वाज के फोन करने के बाद रामलीला के आयोजक सन्नी मदान ने माफ़ी मांग ली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रामलीला के मंच पर आगे से इस तरह की गलती नहीं होगी।