Monday, February 24, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAकिसी अन्जान के अंधेरे जीवन में रौशनी बनी रीना भुटानी की आंखें

किसी अन्जान के अंधेरे जीवन में रौशनी बनी रीना भुटानी की आंखें

Google News
Google News

- Advertisement -

पलवल। समाजसेवी लाजपत राय भुटानी की धर्मपत्नी रीना भुटानी के स्वर्गवास के बाद उनके पुत्र विवेक भुटानी और पुत्री कोमल गांधी ने उनके नेत्र पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ की मदद से निरामय चैरिटेबल नेत्रबैंक गुरुग्राम की टीम को दान करवा दिए। इस नेत्रदान में पवन भुटानी व पलवल डोनर्स क्लब की सहसंयोजक अल्पना मित्तल का विशेष सहयोग रहा। पंजाबी सभा में हुए श्रद्धांजलि सभा में नेत्रदाता परिवार को पूर्व मन्त्री हरियाणा सरकार सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी व भाजपा के युवा नेता गौरव गौतम ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने नेत्रदानी के परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। हम इससे किसी दृष्टिहीन के अंधेरे जीवन में रोशनी भर सकते हैं। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों द्रौपती तनेजा,पुष्पा अरोरा, स्नेह सुखीजा,गुलशन अरोरा,वीना अरोरा, विवेक भुटानी,साहिबा भुटानी,पवन भुटानी, नेहा भुटानी,कोमल गांधी,सुनील गांधी,कीर्ति मेहरा,संगीता बग्गा,रश्मि कामरा,विकास अरोरा,वन्दना शर्मा,अर्जुन देव तनेजा, विजेन्द्र शर्मा के अलावा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

Recent Comments