Sunday, February 23, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAअंबाला में 1.70 लाख एकड़ में खड़ी फसल तबाह, किसान बोले सरकार...

अंबाला में 1.70 लाख एकड़ में खड़ी फसल तबाह, किसान बोले सरकार नही उठा रही ठोस कदम

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा का अंबाला जिला अभी बाढ़ की मार से उमरा नहीं है। जिले में जल प्रलय ने खूब तबाही मचाई है। 1.70 ला के कारण से भी ज्यादा किसानों की फसल तबाह हो चुकी है। किसानों पर पिछले 18 दिनों में दो बार बारिश की मार पड़ चुकी है। घग्गर नदी के पंजाब एरिया में दो जगह से बांध टूटने के कारण हरियाणा की हजारों एकड़ की फसल को नष्ट कर दिया है। गुरुवार को भारतीय यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह महोडी गंगा नदी पर पहुंचे उन्होंने बांध पक्के करने की मांग पंजाब सरकार से की।

किसान बोले सरकार को सहयोग करने को तैयार महोडी ने कहा कि बाढ़ के आए हुए तो 17 -18 दिन का समय बीत चुका है। लेकिन हरियाणा और पंजाब सरकार ने अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन सब की ओर ध्यान नहीं देगी। तो वे एक बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। किसानों ने खुद संभाला मोर्चा बांध पक्का करने में जुटे किसान उधर अंबाला कैंट के साथ लगते संभाली हरडा हरडी मे मारकंडा नदी का बांध टूटने के कारण सारे गांव पानी में डूब चुके हैं। वही किसानों की फसल भी नष्ट हो चुकी है।

खेतों में पानी भरने के कारण उनकी आने वाली जुताई भी प्रभावित हो रही है। जब प्रशासन बांध बांधने मे असफल रहे। तो भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को स्वयं जेसीबी लगाकर बांध बंधवा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments