Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramसमर्थकों ने धूमधाम से मनाया वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप कटारिया का जन्मदिन

समर्थकों ने धूमधाम से मनाया वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप कटारिया का जन्मदिन

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रवेश चौहान, देश रोजाना
गुरुग्राम। पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप कटारिया के जन्मदिन पर जगराम फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-4 स्थित वैश्य समाज धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव द्वारा रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर कुलदीप कटारिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा की सभी लोगों को अपने जन्मदिन पर ऐसे ही नेक कार्य करना चाहिए। रक्तदान महादान होता है। रक्तदान करके हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।

कुलदीप कटारिया को जन्मदिन की बधाई देते कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया व अन्य। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, इससे जहां व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है वहीं उसका शरीर भी निरोगी और स्वस्थ रहता है। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि कुलदीप ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करके पुण्यता का काम किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भी अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया। कुलदीप कटारिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए पूर्व मंत्री ने उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कुलदीप कटारिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि कुलदीप कटारिया गुरुग्राम नगर निगम से मेयर पद के लिए कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

कुलदीप कटारिया को जन्मदिन की बधाई देने वालों में पूर्व विधायक रामबीर सिंह, राव कमलबीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष केएल यादव, सुनीता सहरावत राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस, राहुल राव राष्ट्रीय सचिव ओबीसी कांग्रेस, लाल सिंह यादव राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओबीसी कांग्रेस, मुकेश शर्मा चेयरमैन रॉटरी ब्लड बैंक, पंकज डावर चेयरमैन व्यापार सैल, भीम सिंह राठी, मनीष खटाना प्रवक्ता कांग्रेस, अमित भारद्वाज पूर्व महासचिव किसान कांग्रेस, भरत मदान महासचिव युवा कांग्रेस, अमित शर्मा, शुभम् शर्मा उपप्रधान युवा कांग्रेस, पर्ल चौधरी, किसान नेता संतोख सिंह, जितेंद्र राणा, पीएल कटारिया, मोहन, राजीव यादव, सुधीर शर्मा, रमेश खंडेवला, जगमोहन सरपंच, ओमबीर बोहड़ा, अमरजीत एनएसयूआई ज़िला अध्यक्ष, मोहित यादव प्रधान एनएसयूआई एमडीयू कैम्पस, सुमित चक्करपुर युवा कांग्रेस, रितिक कटारिया स्टेट कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस, उमेद कटारिया प्रधान बड़ा बाजार व्यापार मण्डल, सतपाल दहिया सरपंच, हीरालाल नंबरदार, एडवोकेट सुमन सहरावत, परवीन सहरावत, सतीश साहू प्रधान, मनीष शर्मा, अशोक सांपला, राजेश कटारिया, दयानंद खाँडसा, जगपाल जेलदार, विक्रम कटारिया, देवेश गंडास, दीपक कटारिया, जय भगवान कटारिया, मास्टर लखीराम कटारिया, ओमप्रकाश कटारिया, दिलबाग कटारिया, हरि सिंह, जयदीप कटारिया एडवोकेट, संदीप सहरावत, लोकराम सहरावत, नीटू सहरावत, गुलशन कौशिक एडवोकेट, मुकेश सैनी एडवोकेट, अनिल जांगड़ा, रामकिशन गुप्ता पूर्व प्रिंसिपल, मांगेराम, दोलतराम, संजय ठाकुर, मुकेश कटारिया, जगदीश ठेकेदार, डॉ. प्रवीण यादव, प्रेम सहरावत, रणबीर सहरावत, राजू जांगडा, अनिल यादव, सोनू हूड़ा आदि सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments