Wednesday, March 12, 2025
31.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAप्रदेश की जनता दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का...

प्रदेश की जनता दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी

Google News
Google News

- Advertisement -

लाडवा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सैनी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और जनता दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाकर देश की सेवा करने का मौका देगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सैनी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम मनोहर सरकार ने गरीब कल्याण योजनाओं के जरिए गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया।

आर्थिक रूप से मजबूत

दस सालों में मोदी और मनोहर सरकार ने हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम किये। महिला शक्तिकरण में मोदी सरकार में तेजी से हुआ है। अब महिलाएं आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। प्रदेश में मनोहर सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के गरीब महिलाओं को धूआं से मुक्ति मिली है। हर घर नल से जल आ रहा है। मोदी सरकार ने गरीबों को पक्के मकान दिए हैं।

यह भी पढ़ें : श्री राधा कृष्णा सेवा मंडल द्वारा किया गया 431वें संकीर्तन का आयोजन

उन्होंने कहा कि युवा भी मानते हैं कि भाजपा की सरकार में योग्य व्यक्ति को ही नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अब सत्ता में आने के लिए कांग्रेस छटपटा रही है, इसलिए कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन जनता अब कांग्रेस की झूठ पर नहीं बल्कि मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments