Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadप्रदेश में नहीं है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज, परिवार को...

प्रदेश में नहीं है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज, परिवार को मिले न्याय

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद। भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। यह कहना है कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर उन्होंने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस को बदमाशों को पकड़ने की बजाए, बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए व खुद की सुरक्षा में लगा रखा है। विपक्ष बार-बार प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को चेता चुका है, लेकिन फिर भी मौजूदा सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था के फेल होने पर सीएम और गृह मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है।

विधायक नीरज शर्मा

अपराध प्रदेश बन चुका है हरियाणा

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि हरियाणा में हर रोज हत्या, गोलीबारी, फिरौती, अपहरण और बलात्कार के मामले जिस तरह से सामने आ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप्प हो चुकी है इसके साथ ही हरियाणा जंगलराज की ओर बढ़ चुका है। जो प्रदेश विकास प्रदेश के रूप में जाना जाता था, उसकी पहचान आज देश में अपराध प्रदेश के रूप में बन चुकी है जोकि बेहद चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें : ग्रीन एक्सप्रेसवे पर उतार-चढ़ाव को लेकर सरकार लेगी जनहित में फैसला

हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य

नीरज शर्मा ने कहा कि NCRB (गृह मंत्रालय) के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में हरियाणा महिलाओं, बच्चों के खिलाफ अपराध, बलात्कार, अपहरण, डकैती के मामले में नंबर-1 और हत्या की घटनाओं के मामले में नंबर-2 पर है। केंद्र सरकार की SPI रिपोर्ट (सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स) में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य करार दिया गया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की रिपोर्ट्स को भी गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा आज सबके सामने है।

पहले भी विधायकों को बनाया निशाना

इससे पहले भी बदमाशों द्वारा विधायकों को निशाना बनाया गया था, जान से मारने की धमकी दी गई थी और उनसे फिरौती भी मांगी गई। चंद दिन पहले ही गोहाना के मातूराम हलवाई के यहां फायरिंग और फिरौती मांगने की वारदात हुई। उसके बाद सांपला में बदमाशी का बेखौफ तांडव देखने को मिला। नीरज शर्मा ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को ये कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आज जो दुखद घटना हुई है हरियाणा में यह पहला ऐसा वाक्य है जिसमें दिनदहाड़े एक राजनीतिक व्यक्ति की हत्या कर दी गई हो। हरियाणा विधानसभा में गांधी जी की प्रतिमा के आगे बैठकर ध्यान किया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुर्नवृत्ति ना हो।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

होली पर हुड़दंगबाजो पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

थाना पुलिस, यातायात पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की टीम फिल्ड मे रहेगी तैनात, अलर्ट मोड में की जाएगी पुलिस पेट्रोलिंगफरीदाबाद पुलिस की तरफ...

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म

-डॉ. सत्यवान सौरभसाहित्यिक चोरी साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती बन गई है, जहाँ एक लेखक के विचारों, शब्दों या रचनाओं पर दूसरे लेखक...

Recent Comments