Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ा, लगाया 10...

ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ा, लगाया 10 लाख का जुर्माना

Google News
Google News

- Advertisement -

अख्तर अलवी, देश रोजाना

फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र की सड़कों पर सरपट दौड़ते ओवरलोड वाहन समस्या बनते जा रहे हैं। ओवरलोड को लेकर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार की देर रात ट्रैफिक पुलिस ने यहां के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक विशेष अभियान चलाकर पांच ऐसे वाहनों को पकड़ा जो उक्त एक्सप्रेस-वे पर तय सीमा से अधिक खनिज सामग्री ढोकर दौड़ रहे थे। पुलिस ने इन्हें जब्त कर इनपर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़ा गया ओवरलोड डंपर।

यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद द्वारा की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड वाहन चालकों में हडकंप की स्थिति देखी गई। जब तक पुलिस की यह कार्रवाई चलती रही तब तक यह वाहन सड़कों से पूरी तरह नदारद नजर आए। जिला यातायात थाना के प्रभारी दयानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि यहां के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई करते हुए यहां के एक्सप्रेस-वे पर पांच ओवरलोड डंपरों को पकड़ा और उन्हें जब्त कर लिया।

यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद।

प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए वाहनों का जब कांटा कराया गया तो उनमें तय सीमा से अधिक खनिज सामग्री लदी मिली। उन्होंने बताया कि रात्रि में पुलिस का नाइट डोमिनेशन था। इसी दौरान पुलिस द्वारा यह कार्यवाई की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Rail Accident: जबलपुर स्टेशन के पास ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने...

तुम्हें अपनी अमीरी पर इतना घमंड क्यों है?

सुकरात का जन्म 470 ईसा पूर्व यूनान के एथेंस शहर में हुआ था। सुकरात अपने समय के सबसे चर्चित दार्शनिक थे। उनके दर्शन का...

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

Recent Comments