Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा के रोहतक जिले में महिला का अज्ञात शव मिला, पुलिस जांच...

हरियाणा के रोहतक जिले में महिला का अज्ञात शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के रोहतक जिले से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव रोहतक के IMT एरिया में मिला था। इसके बाद महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। उसका शव सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला।

जैसे ही शव मिला पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गई। जिसकी सुचना IMT थाना पुलिस व FSL की टीम को दी। जो सूचन पाकर मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। महिला ने नाइट कपड़े पहने हुए है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या रात के समय की गई है। मृतका की उम्र करीब 35-40 वर्ष लग रही है।

जब इस मामले में IMT थाना प्रभारी हवा कौर से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि महिला का शव मिला है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। इसलिए पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments