हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव संदिग्ध हालत में झांसा क्षेत्र के गांव रोहटी के पास मिला है। शव की हालत काफी बुरी हो चुकी है। महिला के मृत शव को कुत्तों ने खींचकर बुरी तरह नोंच डाला है। जिसके कारण शव से बदबू आ रही है। जब स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा तो तुरंत इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
गांव झांसा में स्थित मारकंडा नदी के पास एक शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल में पहचान ना होने के कारण रखवाया हुआ है।
पुलिस के द्वारा की जांच में पाया है कि महिला की मौत एक या दो दिन पहले ही हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। जिससे साफ़ है कि महिला को किसी ने मारकर झाड़ियों में फेंक है।
थाना झांसा प्रबंधक प्रदीप कुमार कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चूका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।