देश रोज़ाना: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अम्बाला नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी रही डॉ वंदना शर्मा ने अम्बाला जिला से भाजपा महिला मोर्चा की लगभग 75 महिला कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्मित लोकसभा भवन में जाकर संसद की कार्यवाही देखी व नारी शक्ति वंदन विधेयक लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश प्रथम है, और सब बाद में आता हैं। वंदना शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए नारी शक्ति वंदन विधेयक से न केवल महिलाएं सशक्त होंगी बल्कि देश की महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश जो कभी भारत को तवज्जो नहीं देता था, आज भारत माता के सपूत नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की नीतियों के कारण भारत को सिर माथे पर लेकर घूम रहा है। उन्होंने कहा कि आज न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मोदी के नाम का डंका बज रहा है और मोदी लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने का काम करेंगें। वंदना शर्मा ने कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस पार्टी सत्ता में रहते हुए जिस महिला आरक्षण विधेयक लागू नहीं कर पाई , उसे नरेंद्र मोदी ने लागू कर न केवल विपक्ष बल्कि विश्व की राजनीतिक पार्टियों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है।
लोेकसभा के साथ साथ विधानसभा, नगरपालिका, नगरनिगम, पंचायती राज संस्थाओं में भी महिलाओं की स्थिति बदलेगी। महिलाओं के प्रति समाज की धारणा भी बदलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच सदैव महिला शक्ति को आगे बढ़ाने की रही है और वह इसमें लगातार कामयाब होते दिखाई दे रहे है । देश की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है। इस आरक्षण बिल के लागू होते ही महिला शक्ति को राजनैतिक सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अत्यधिक अवसर प्राप्त होगें। देश व प्रदेश में आगामी चुनाव होंगे, उसमें विधेयक के अनुसार महिला वर्ग की चुनाव में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होगी।
वंदना शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं का सही मायने में सम्मान करती है। नारी शक्ति वंदन बिल पास होनें के बाद देश की महिलाएं राजनीति में और भी सशक्त होंगीं। उन्होनें कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार का प्रशंसनीय निर्णय है। अमृतकाल में लोकतंत्र के नवनिर्मित मन्दिर संसद भवन में पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें नारी शक्ति वंदन बिल पास कर इतिहास रचने का काम किया है जो कि इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा। भाजपा नेत्री नम्रता गोंड,नीता खेड़ा, सुमन सैनी, आदि ने भी नारी शक्ति वंदन विधेयक के बारे महिला कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रकाश कौर, ज्योति बख्शी,शमा विज, पुष्पा गुप्ता, शशि अग्रवाल, अनिता चौधरी, प्रीतपाल कौर, रिंकी गोयल, मोनिका कालड़ा ,प्रवेश वर्मा, मनप्रीत कौर, बबीता जैना, कविता, आदि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।