Tuesday, February 4, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadदूसरे दिन भी जारी रही कर्मियों की भूख हडताल

दूसरे दिन भी जारी रही कर्मियों की भूख हडताल

Google News
Google News

- Advertisement -

नगर निगम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी निगम मुख्यालय परसीवर मैंन कर्मचारी यूनियन के प्रधान अनूप वाल्मीकि की अध्यक्षता में क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। क्रमिक भूख हड़ताल पर सीवर मैंन कर्मचारी यूनियन के 31 कार्यकर्ता बैठे। कर्मियों ने रोज की तरह ही आज भी निगम मुख्यालय पर भोजन अवकाश के समय जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया। सात जून को सैनिटेशन स्टॉप यूनियन के कार्यकर्ता क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री जिला प्रधान दलीप सिंह व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या ने कहा की राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों को ज्ञापन देने तथा निगम मुख्यालय पर पिछले 25 दिनों से धरना एवं विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों का न समाधान नही किया मजबूर होकर कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल करने का कदम उठाया है।

शास्त्री ने निगम आयुक्त पर भी कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संघ द्वारा लिखित पत्र भेजकर निगम आयुक्त से संघ ने कर्मचारियों की मांगों का निवारण करने का कई बार अनुरोध किया है लेकिन निगम आयुक्त कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाए कर्मचारियों के आंदोलन को लंबा खींचने का प्रयास कर रहे हैं कर्मी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अब कर्मचारियों के धैर्य का बांध टूट चुका है यदि निगम प्रशासन व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री व विधायकों ने जल निगम कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का रास्ता नहीं निकाला तो निगम के कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता अनिल चंडालिया, रघुवीर चौटाला, शिव कुमार, मनोज शर्मा, शहा बुद्दीन देवी, चरण शर्मा, रणजीत शुक्ला, कृष्ण चंडालिया, सतवीर शास्त्री, कुंवर पाल बाल गोहर, शक्ति सिंह, सुरेश, ललिता, शकुन्तला, कमला, नीतू, रणजीत सुक्ला सहित दर्जनों नेताओ ने भी सम्बोधित किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा की धरती को पावन करती हुई फिर प्रवाहित होगी सरस्वती नदी

संजय मग्गूयह तो निर्विवादित सत्य है कि सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे हुआ था। प्राचीनकाल में जितने भी शहर बसाए गए, वे सभी...

देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित अपराध शाखा AVTS  की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते...

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन और उनके स्वस्थ लंबे जीवन के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की...

Recent Comments