Tuesday, February 4, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAप्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की सख्ती जारी

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की सख्ती जारी

Google News
Google News

- Advertisement -

यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की सख्ती जारी है। पांच-पांच लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स दबाए बैठे पोल्ट्री फार्म व मोबाइल टावर समेत निगम ने सात बकाएदारों की संपत्तियां सील की है। इन बकाएदारों पर लंबे समय से निगम का टैक्स बकाया था। इनमें पांच प्रॉपर्टी यमुनानगर जोन व चार प्रॉपर्टी जगाधरी जोन की है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर की गई। ये वे बकाएदार है, जिनपर नगर निगम का पांच-पांच लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन पर निगम का कुल 7083705 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सभी बकायेदारों को कुछ दिनों पहले नगर निगम द्वारा अंतिम नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके टैक्स जमा न कराने पर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई। बकाया टैक्स न देने पर नगर निगम अब तक 26 प्रॉपर्टी सील कर चुका है। जिन बकाएदारों पर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, निगम द्वारा उन सबकी संपत्तियां सील करने की तैयारी है। इसलिए सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदार प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए और संपत्ति सील होने से बचे।
नगर निगम द्वारा कुछ दिन पहले पांच लाख व एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। जिन बकाएदारों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, उनकी निगम द्वारा संपत्ति सील की जा रही है। संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया व जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, लिपिक अभिजीत, चंद्रमोहन, कुशाग्र, विकास, अंकित, नितिन त्यागी व अनिल की टीम ने रादौर रोड पर औरंगाबाद स्थित निर्मला देवी की व्यावसायिक संपत्ति में लगा मोबाइल टावर, फूसगढ़ स्थित मेहर सिंह का पोल्ट्री फार्म, दड़वा स्थित आशू का डेयरी फार्म, पुराना हमीदा स्थित दविंद्र सिंह की दुकान व सहारनपुर रोड पर शुगर मिल के नजदीक चंपा लाल की दुकान को सील किया। इन पांचों संपत्तियों पर निगम का 55 लाख 41 हजार 916 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसी तरह जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं अधीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक रघुबीर, लिपिक अभिषेक, मनीष, चिराग व बिलाल की टीम ने न्यू सरस्वती कॉलोनी में उप्पल मॉल के नजदीक जगीर सिंह व बलबीर सिंह की दुकान व मानकपुर स्थित मेहर सिंह की आवासीय व व्यावसायिक संपत्ति की सील किया गया। इन दोनों बकाएदारों पर निगम का 15 लाख 41 हजार 789 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

जनता के दिलों में बसने वाले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

*मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की कायल है हरियाणा की जनता**जनसेवा के प्रति समर्पित, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं नायब सिंह...

Recent Comments