Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAआइआरबी कैंप का पुलिस अधीक्षक ने किया दौरा

आइआरबी कैंप का पुलिस अधीक्षक ने किया दौरा

Google News
Google News

- Advertisement -

पुन्हाना। पुन्हाना उपमंडल के गांव टूंडलाका में करीब 84 एकड़ भूमि में सभी सुविधाओं से लैस निमार्णाधीन आइआरबी कैंप का पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने दौरा किया। वरुण सिंगला ने आगामी चार जून को डीजीपी हरियाणा के संभावित दौरे को लेकर कैंप में तैयारियों का जायजा लिया।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आइआरबी का हेडक्वार्टर टूंडलाका गांव में स्थापित हो रहा है। यहां पर कैंप का काफी निर्माण का काम भी हो चुका है। डीजीपी हरियाणा के संभावित दौरा चार जून को है। वह यहां हरियाणा अपराध से संबंधित बैठक भी लेंगे। आईजी सौरभ सिंह भी निरीक्षण करने के लिए आईआरबी कैंप पहुंचे थे। बैठक की तैयारी के साथ – साथ जो भी कार्यक्रम होगा, उसको लेकर दौरा किया गया है। इसी को लेकर कैंप का दौरा किया गया है। डीजीपी ओपी अग्रवाल के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई खामी ना रहे, इसलिए पुलिस विभाग अभी से पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आने वाले कुछ दिनों में आईआरबी कैंप टूंडलाका की रौनक बढ़ऩे जा रही है। डीजीपी के दौरे को देखते हुए आईआरबी कैंप के भवन निर्माण में तेजी आने के साथ – साथ कानून व्यवस्था में भी सुधार होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

Recent Comments