Sunday, April 20, 2025
30.5 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAएक दिन पहले बढ़ी दहेज की मांग, नहीं आई बारात

एक दिन पहले बढ़ी दहेज की मांग, नहीं आई बारात

Google News
Google News

- Advertisement -

नूंह। नगीना थाना क्षेत्र गांव बलई में रविवार के दिन दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष बारात लेकर नहीं आने का मामला प्रकाश में आया है। पिता ने लड़का समेत पांच लोगों के खिलाफ नगीना थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।


गांव बलई निवासी यासीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बेटी की शादी रायबका गांव निवासी थाना पहाड़ी राजस्थान रिजवान के लड़के के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार तीन महीने पहले दोनों पक्षों ने मिलकर 28 मई को शादी तय की थी। शादी से महज पांच दिन पहले फर्नीचर बर्तन कूलर फ्रिज सहित घर का पूरा सामान लड़के वालों के घर पहुंचा दिया। एक दिन पहले लड़का पक्ष के लोगों ने बोलेरो कार व लाखों रुपए की मांग करने लगे जिन्हें पूरा करने से मना कर दिया। यासीन ने बताया कि हम अपनी हैसियत के अनुसार एक स्विफ्ट कार, लाखों रुपये कैश तथा पूरा घरेलू सामान दे रहे थे जिसे लड़के वालों ने अस्वीकार कर दिया।
थाना प्रभारी रत्नलाल ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत दी है। रिजवान, आरिफ, इमरानं, महमूदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में कार्यवाही की जा रही है। वहीं लड़के पक्ष के खिलाफ सभी में गुस्सा है। गांव के लोग भी बारात ने आने से नाराज दिखे। लोगों ने कई तरह से लड़का पक्ष से संपर्क कर मनाने की कोशिश की, लेकिन वह बारात लाने के लिए तैयार नहीं हुए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments