Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAमायके आई विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

मायके आई विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Google News
Google News

- Advertisement -

पलवल। हथीन थाना क्षेत्र में मायके आई विवाहिता से दुष्कर्म कर आरोपी ने उसका फोटो और वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे और न देने पर आरोपी ने वह वीडियो पीड़िता के ससुरालियों को भेज दी और सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। इसके बाद ससुरालियों ने पीड़िÞता से कोई रिश्ता न रखने की बात कही और पूरे वाकये से वह सदमे में है। महिला थाना में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


महिला थाना प्रभारी इंस्पेकटर सुशीला ने बताया कि पीड़िता की काउंसिलिंग कराई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि साल भर पहले पीड़िता की शादी नूंह जिला में हुई थी। उसके चार माह बाद वह मायके आई तो आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाना चाहा और मोटी राशि की डिमांड रखी। बात न मानने पर आरोपी वीडियो को वायरल किया और उसके ससुराल वालों को भी व्हाट्सऐप पर भेज दिए। पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अब ससुराल वाले बेटी को रखने से इनकार कर रहे हैं और बेटी का घर टूट गया। वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी है। बदनामी अलग से उठानी पड़ी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP: भाजपा का एक और नेता ने छोड़ा साथ

हरियाणा में भाजपा(Haryana BJP: ) को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।...

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Recent Comments