रविवार, दिसम्बर 3, 2023
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaएशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 3 अगस्त से चेन्नई मेें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 3 अगस्त से चेन्नई मेें

Google News
Google News

- Advertisement -

पूरे एशिया में मौजूद खेल प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। 16 साल बाद चेन्नई में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आगाज होने वाला है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जो 3 अगस्त से 12 अगस्त 2023 तक तमिलनाडु के चेन्नई में खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया और जापान के बीच होगा।
एशियाई हॉकी महासंघ ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है और भारत ओपनिंग डे यानी कि 3 अगस्त को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में तीसरे मुकाबले में चीन से भिड़ेगा। इस महा लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन शामिल हैं।


एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 का खिताब साउथ कोरिया ने अपने नाम किया था। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। पाकिस्तान भी तीन बार एशियन चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। उसने 2012, 2013 और 2018 में खिताब जीता था। इस साल होने वाले मुकाबले में अगर भारत जीत दर्ज करता है, तो वह इतिहास में सबसे ज्यादा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन जाएगा।
तमिलनाडु की हॉकी यूनिट के अध्यक्ष शेखर जे मनोहरन ने कहा कि हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए चेन्नई को अंतरराष्ट्रीय हॉकी का भव्य स्वागत करने का मौका मिला है और हमें बहुत खुशी है कि टूनार्मेंट के कार्यक्रम की घोषणा की गई। इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री दिलीप टिर्की ने कहा कि हम हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 की मेजबानी करने को लेकर बहुत खुश है और कार्यक्रम की घोषणा करना एक ऐतिहासिक दिन है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments