Wednesday, March 12, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaअखिलेश यादव का दावा, यूपी में 'I.N.D.I.A' गठबंधन की तस्वीर फाइनल

अखिलेश यादव का दावा, यूपी में ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन की तस्वीर फाइनल

Google News
Google News

- Advertisement -

इंडिया गठबंधन में खींचतान के बीच उत्तर प्रदेश से एक राहत भरी खबर आई है। यूपी में सीटों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सहमति बन गई है। कांग्रेस यूपी में ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने इसे गठबंधन की सौहार्दपूर्ण शुरुआत बताया और दावा किया है कि उनकी पीडीए रणनीति इतिहास बदल देगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे का ऐलान किया है। सपा अध्यक्ष ने लिखा, ‘कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।’

सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर समझौता पक्का

उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान किया है। इनमें से दो सीटें रायबरेली और अमेठी मानी जा रही हैं। इसके अलावा अन्य कौन सी नौ सीटें दी गई हैं, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस पश्चिमी यूपी में चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें से एक सीट अमरोहा हो सकती है, जहां से कुंवर दानिश अली सांसद हैं। पिछले महीने दिसंबर में ही उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Nyay Yatra : खरगे बोले- हमलावरों को संरक्षण दे रही पुलिस

कांग्रेस को पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल और बुंदेलखण्ड में भी सीटें दी जा सकती हैं। सपा अध्यक्ष ने पहले ही कहा था कि वह इस महीने के अंत तक सीटों पर फैसला ले लेंगे और अब इसका ऐलान भी सपा की ओर से कर दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक रायबरेली सीट पर जीत मिली थी। राहुल गांधी अमेठी में भी चुनाव हार गये थे।

यूपी कांग्रेस ने नकारा

हालांकि इस मामले पर यूपी कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें अखिलेश यादव के 11 सीटों के फॉर्मूले को नकार दिया गया है। यूपी कांग्रेस ने अखिलेश को सीट देने संबंधी ट्वीट पर नाराजगी जताई है और कहा है कि यह हमारा फैसला नहीं है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर अभी चर्चा चल रही है, शीर्ष नेतृत्व जो कहेगा वो माना जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर हमारी स्थिति स्पष्ट है। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, कांग्रेस ने सीटों को लेकर तनाव के संकेत दिए हैं।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

होली पर हुड़दंगबाजो पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

थाना पुलिस, यातायात पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की टीम फिल्ड मे रहेगी तैनात, अलर्ट मोड में की जाएगी पुलिस पेट्रोलिंगफरीदाबाद पुलिस की तरफ...

महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर

*मेले के बाद स्थानीय किसानों ने बड़े पैमाने पर शुरू की तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की खेती**सीएम योगी के निर्देश पर इस बार...

Recent Comments