Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaट्रैन में बना दहशत का माहौल, लोगो ने आतंकी हमला सोच लगाई...

ट्रैन में बना दहशत का माहौल, लोगो ने आतंकी हमला सोच लगाई छलांग, जाने खबर

Google News
Google News

- Advertisement -

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में गोली लगने से एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की मौत हो गई।यह फायरिंग चेतन नाम के कांस्टेबल ने की है। जिसको पुलिस ने मीरा रोड पर गिरफ्तार कर लिया है। शताब्दी अस्पताल की मोर्चरी में चारों शवों को रखवाया गया है।

सोमवार की सुबह करीब 5 बजे की यह घटना बताई जा रही है। यह फायरिंग ट्रैन में बी-5 कोच में हुई है। फायरिंग में गोली लगने से 4 लोगो की मौत हुई है। वैसे तो अभी तक फायरिंग होने की वजह पता नहीं लग पाई है लेकिन सुचना के मुताबिक आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने आग बबूला होने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दहिसर इलाके में फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच ट्रेन में हुई।  RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

डीआरएम नीरज वर्मा ने मुंबई में बताया कि RPF जवान ने फायरिंग की है यह सुचना उनको सुबह 6 बजे मिली साथ ही उन्हें पता लगा कि 4 लोगो की मौत हो गई है। एस्कोर्ट ड्यूटी पर आरोपी कांस्टेबल तैनात था। रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना की आगे की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान किया जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments