Thursday, March 13, 2025
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaपाकिस्तान गई अंजू बनी 'फातिमा', नसरुल्‍लाह से निकाह कर अपनाया इस्लाम धर्म

पाकिस्तान गई अंजू बनी ‘फातिमा’, नसरुल्‍लाह से निकाह कर अपनाया इस्लाम धर्म

Google News
Google News

- Advertisement -

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के बारे में तो आपने सुना ही होगा जो पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए बच्चों के साथ भारत आ गई थी। अब ऐसा ही एक और मामला पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल भारतीय महिला अंजू कानूनी तौर पर अपने एक फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान के एक दूरदराज के गांव गई थीं। इस बीच दोनों ने 25 जुलाई मंगलवार को अपर डिर जिले की अदालत में शादी कर ली है। और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अंजू ने शादी के बाद ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाते हुए अपना नाम बदलकर फातिमा भी कर लिया है।

फिलहाल दोनों की शादी के बाद सोशल मीडिया के जरिए उनका पहला वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताते हुए दिख रहे हैं। वही वीडियों में एक गाना भी दिया गया है ‘दिल तो मासूम है, दिल तो नादान है।’ उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में जन्मी और राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली एक 34 वर्षीय अंजू नाम की युवती ने अब अपने प्यार के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। जिसके लिए वह अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पकिस्तान पहुंची थी।

अंजू ने कहा था भारत लौटने के बारे में
हालांकि, नसरुल्लाह ने फोन पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बीते दिन सोमवार (24 जुलाई) को ही बताया था कि अंजू सिर्फ पाकिस्तान घूमने आई हैं और जल्द ही भारत लौट जाएंगी। शादी का उनका कोई इरादा नहीं है। इसी बीच अंजू ने भी एक वीडियो शेयर कर कहा था कि वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गई है और जल्द ही भारत वापस लौटेंगी जबकि अब दोनों ने शादी कर ली है।

अंजू ने कहा – ‘मैं बहुत खुश हूं’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजू का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमे वह शादी के बाद गाड़ी में जाती हुई नज़र आ रही हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है तो उन्होंने जवाब दिया कि, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं बहुत खुश हूं।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments