INDIA गठबंधन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, INDIA गठबंधन के संयोजक बिहार के सीएम नीतीश कुमार बन सकते हैं। कांग्रेस नीतीश कुमार को संयोजक बना सकती है। नीतीश के एक्शन से कांग्रेस में खलबली मच गई है। दरअसल, सीएम नीतीश ने दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय परिषद में कांग्रेस से नाराजगी जताई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर हमला बोला था।
दरअसल, दिल्ली में हुई जेडीयू की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। सीएम नीतीश ने कहा था कि उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा कांग्रेस नहीं करती है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उनके काम को BJP अपने काम में जोड़ लेती है। विधानसभा चुनावों के दौरान इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि INDIA गठबंधन से ज्यादा कांग्रेस का ध्यान विधानसभा चुनावों पर है। हालांकि JDU की बैठक में नीतीश का कांग्रेस पर हमला ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ की तरह देखा गया।
क्यों बन सकते हैं संयोजक?
नीतीश को कांग्रेस का संयोजक बनाने के कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण यह कि उन्होंने विपक्षी नेताओं को एकजुट करने का काम किया। बीते साल में देश के अलग-अलग राज्यों का नीतीश कुमार ने दौरा किया था और विपक्षी नेताओं/सीएम से मुलाकात भी की थी। BJP के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में नीतीश ने अहम भूमिका निभाई। दूसरा यह कि INDIA गठबंधन के सूत्रधार के तौर पर नीतीश कुमार को देखा जाता है। उन्होंने ही विपक्ष को साथ चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। उन्होंने जून 2023 में 15 दलों को एक मंच पर साथ लाया था।
क्यों नाराज बताए था जा रहे हैं नीतीश कुमार?
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से पीएम फेस के लिए दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे किया था। जिसका समर्थन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी किया था। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद से नीतीश नाराज बताए जा रहे थे। क्योंकि न तो उन्हें पीएम का चेहरा घोषित किया गया और न ही संयोजक बनाया गया। हालांकि, कई मौके पर नीतीश ने कहा कि वे कोई पद नहीं चाहते हैं।