Tuesday, March 11, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiacheetah helicopter: तकनीकी खराबी के कारण अचानक कराई खेतों में लैंडिंग, गांव...

cheetah helicopter: तकनीकी खराबी के कारण अचानक कराई खेतों में लैंडिंग, गांव वालों ने खोला राज

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र से एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग खेतों में कराई गई है। यह एक चीता हेलीकॉप्टर है जिसकी अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह विमान अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था।

चीता हेलीकॉप्टर की जैसे ही खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी उसके तुरंत बाद सेना के इंजीनियरिंग यूनिट के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी मरम्मत शुरू कर दी गई। विमान में सवार पायलट सुरक्षित है।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह सुबह अपने खेतों में काम कर रहा था। अचानक उसे सेना के एक हेलीकॉप्टर को आसमान में घूमते देखा और कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा और खेतों में उतर गया जिसके बाद तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया।

आपातकालीन लेंडिंग होने के बावजूद भी लैंडिंग सुरक्षित की गई है। साथ ही हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इसे पहले भी कई बार इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है यह कोई पहली घटना नहीं है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments