Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndia9 राज्यों में कांग्रेस करने जा रही है गठबंधन, वहीं पंजाब में...

9 राज्यों में कांग्रेस करने जा रही है गठबंधन, वहीं पंजाब में गठबंधन की संभावना कम

Google News
Google News

- Advertisement -

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के लिए सीट शेयर का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कल यानी कि 03 जनवरी को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 राज्यों में कांग्रेस गठबंधन करने जा रही है। वहीं पंजाब में गठबंधन की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। इस मामले पर प्रदेश इकाइयों से कांग्रेस चर्चा कर चुकी है और रिपोर्ट लगभग बनकर तैयार है, जिसे कल सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेतृत्व सहयोगी दलों से बात करेगा।

इन राज्यों में गठबंधन की संभावना

जिन राज्यों में अपने सहयोगी दलों से कांग्रेस गठबंधन कर सकती है वो कुछ इस तरह हैं- जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु। एक तरफ जहां दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कांग्रेस गठबंधन कर सकती है तो वहीं पंजाब में गठबंधन की संभावना कम नजर आ रही है।

आंध्र प्रदेश में YSRTP कांग्रेस में होगी विलय

वहीं इसके अलावा आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी YSRTP का कांग्रेस में विलय कर सकती हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला कि वो इस सप्ताह के अंत में दिल्ली आएंगी और यहीं पर आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। वाईएस शर्मिला को राज्यसभा, AICC महासचिव और आंध्र प्रदेश के PCC की पेशकश की गई थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के ऑफर पर वाईएस शर्मिला सहमत हो गईं हैं।

गौरतलब है कि इस साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शर्मिला को कांग्रेस बड़ी जिम्मेदारी देकर राज्य में फिर से खड़ा होने की कोशिश करेगी। इससे पहले शर्मिला ने तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस का समर्थन किया था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म

-डॉ. सत्यवान सौरभसाहित्यिक चोरी साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती बन गई है, जहाँ एक लेखक के विचारों, शब्दों या रचनाओं पर दूसरे लेखक...

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Recent Comments