Sunday, February 23, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaझारखंड में कांग्रेस जुटी चुनाव की तैयारी में

झारखंड में कांग्रेस जुटी चुनाव की तैयारी में

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस ने अपने नए गठबंधन इंडिया के सहयोगियों के साथ मिलकर झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराने का लक्ष्य तय कर लिया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू करने की तैयारी हो चुकी है इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द चुनावी रैलियों को संबोधित करने की तैयारि में लग गया है। जल्‍द ही चुनाव प्रचार की शुरुआत भी होने वाली है पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की इस बैठक में लोकसभा चुनाव तैयारियों और प्रदेश सरकार के साथ तालमेल पर बातचीत की गई बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर देने की चर्चा इस बैठक में हुई है उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत चुनाव समन्वयक नियुक्त किए जाएंगे सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी की तरफ से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा पार्टी सरकार के साथ समन्वय बैठकों के साथ कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के तमाम नेता चुनाव प्रचार में लगेंगे इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने गठबंधन सरकार में शामिल मंत्रियों के लोगों के बीच में जाने को भी निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments