Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaराजस्‍थान के जरिए मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ साधने की कोशिश में कांग्रेस

राजस्‍थान के जरिए मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ साधने की कोशिश में कांग्रेस

Google News
Google News

- Advertisement -

जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें से कुछ राज्य आदिवासी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं इसलिए इन राज्यों में आदिवासी मतदाता अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे कोई भी पार्टी इन्हें नजर अंदाज कर सत्‍ता तक पहुंचने का नहीं सोच सकती है। तभी विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र बांसवाड़ा से कांग्रेस ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। राजस्थान का बांसवाड़ा जिला, जिसके आसपास मध्यप्रदेश और गुजरात की सीमा लगती है तो इसके जरिए राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के आदिवासी सीटों को भी साधने का प्रयास कांग्रेस ने किया। आदिवासी क्षेत्र बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी शंखनाद फूंका।

आदिवासी मतदाता राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी अहम भूमिका निभाते हैं और शायद तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले साल यहां रैली को संबोधित किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाताओं ने बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस को ज्यादा अहमियत दी थी ऐसी खबरें पार्टी के अंदरखाने से आई थी। इसलिए पार्टी को भरोसा है कि पांच राज्यों के चुनाव में भी आदिवासी मतदाता कांग्रेस पर अपना विश्वास कायम रखेंगे।

पार्टी आदिवासियों का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश में लगी हुई है और इन क्षेत्रों में काम भी कर रही है राजस्थान में 28 सीटें हैं, 11 कांग्रेस, बीजेपी 14, बीटीपी दो और अन्य एक रखते हैं। मध्यप्रदेश में 47 सीटों में से 31 कांग्रेस और बीजेपी 16 जहां मतदाता आदिवासी असर दिखा सकते हैं। छत्तीसगढ़ की बात करें 29 सीटें 24 कांग्रेस, बीजेपी चार,अन्‍य एक। यह साल 2018 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े है। वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस ने राजस्थान के राजनीतिक मामलों की समिति का गठन कर लिया है। संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा की अध्यक्षता में बनाई गई इस समिति में सीएम अशोक गहलोत प्रदेश, अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट समेत 35 सदस्यों को शामिल किया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments