Thursday, February 6, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaनहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, 86 की उम्र में...

नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, 86 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Google News
Google News

- Advertisement -

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज 86 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज 23 फरवरी को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांसें ली। बता दें कि मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर रहे जिसके साथ ही वे करीब 40 सालों तक शिवसेना के साथ जुड़े रहे। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोहर जोशी

करीब पांच दशक तक राजनीति में अपनी पकड़ बनाए रखने वाले मनोहर जोशी का राजनीतिक जीवन एक पार्षद के तौर पर शुरू हुआ था जिसके बाद उन्होंने राजनीति में कई पद संभाले। वे अपने इस सियासी सफर में विधान परिषद सदस्य, विधायक, महापौर, लोकसभा-राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री तक बने जिसके साथ ही एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष भी रहे।

मनोहर जोशी

यह भी पढ़ें : मराठा आरक्षण विधेयक को मिली मंजूरी, शिक्षा और नौकरियों में मिलेगा 10 फीसदी रिजर्वेशन

मनोहर जोशी का सियासी सफर

मनोहर जोशी का जन्म रायगढ़ के नंदवी गांव में 2 दिसंबर 1937 को हुआ था। वे मूलतः बीड के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई के वीरमाता जीजाबाई टेक्नीकल इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग की जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और फिर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो गए।

बालासाहेब ठाकरे के भरोसेमंद कहे जाने वाले मनोहर जोशी इस दौरान 1972 से 1986 तक विधानपरिषद के सदस्य रहे। इसके साथ ही उन्होंने 1976 से 77 तक मुंबई के मेयर का पद संभाला। जिसके बाद 1990 में मनोहर जोशी शिवसेना के टिकट पर विधानसभा पहुंचे।

महाराष्ट्र में पहली बार शिवसेना-भाजपा गठबंधन की 1995 में सरकार बनी। इस दौरान वे 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के CM के पद पर रहे। शिवसेना का वो पहला नेता जिसने CM की पदवी हासिल की वे मनोहर जोशी ही थे।

मनोहर जोशी 1999 में लोकसभा पहुंचे और 1999 से 2002 तक अटल सरकार में भारी उद्योग मंत्री रहे। जिसके बाद वे 2002 से 2004 तक लोकसभा स्पीकर रहे। और साथ ही 2006 से 2012 तक वे राज्यसभा मेंबर भी रहे।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हत्या के प्रयास के मामले में 3 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलो में फरार चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अतंर्गत कार्रवाई...

स्कूल वाहन सुरक्षा व यातायात जागरूकता पर पुलिस आयुक्त ने स्कूल पदाधिकारियों के साथ की गोष्ठी

हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने किया स्वागतफरीदाबाद – शहर में सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस...

शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा अपराधिक मामलों में संल्पित आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते...

Recent Comments