Wednesday, February 5, 2025
14.8 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaभारत सरकार ने दी जानकारी, अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान ‘भारत नहीं...

भारत सरकार ने दी जानकारी, अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान ‘भारत नहीं मोरक्को का’

Google News
Google News

- Advertisement -

अफगानिस्तान में मोरक्को का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह एक चार्टर्ड विमान है, जो किसी अज्ञात गंतव्य की ओर जा रहा था। इससे पहले अफगान मीडिया ने दावा किया था कि यह एक भारतीय यात्री विमान था जिसने रूस की राजधानी मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस प्रांत की सीमाएं चीन, ताजिकिस्तान और पाकिस्तान से लगती हैं। हालांकि, अभी तक विमान हादसे की सही जगह का पता नहीं चल पाया है।

भारत सरकार ने क्या कहा?

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ट्विट कर कहा कि ‘अभी अफगानिस्तान में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना न तो भारतीय शेड्यूल विमान है और न ही नॉन शेड्यूल (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्को में पंजीकृत एक छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’ इससे यह साफ हो गया है कि अफगानिस्तान में कोई भी भारतीय विमान किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ है।

अफगानिस्तान के प्रांतीय प्रवक्ता ने दी जानकारी

बदख्शां प्रांत के प्रांतीय सूचना विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा, “विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है लेकिन स्थान अभी तक ज्ञात नहीं है।” हमने टीमें भेजी हैं लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंची हैं।” उन्होंने कहा, ”हमें सुबह स्थानीय लोगों ने सूचित किया।” यह प्रांत हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जहां अफगानिस्तान का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट नोशक स्थित है। माउंट नोशाक की समुद्र तल से ऊंचाई 7,492 मीटर (24,580 फीट) है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्रेडिट कार्ड जेनरेट कराने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत थाना साइबर NIT की पुलिस...

कैसे रुकें सिवरेज की सफाई में होने वाली  घटनाएं?

अशोक  मधुपकोलकता शहर में सिवरेज की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो गई।घटना कोतकता  लेदर कंप्लेक्स में सीवरेज लाइन के साफ के...

गांव में विकास के लिए सड़क जरूरी  Village News Hindi

हेमा रावल01 फरवरी को प्रस्तुत केन्द्रीय बजट में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और अन्य ग्रामीण सड़क परियोजनाओं...

Recent Comments