Sunday, February 23, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaजानिए, क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ?

जानिए, क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ?

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: किसी भी देश में सुखी रहने के लिए शांति आवश्यक है। यदि किसी देश में शांति नहीं है तो वह देश सुखी नहीं रह पायेगा। इसी उद्देश्य को देश- समाज में कायम करने के लिए हर वर्ष 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है वैश्विक स्तर पर शांति और सुरक्षा को मजबूत करना।

अब आपके मन में यह विचार जरूर आ रहा होगा कि अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस होता क्या है ? अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक, एक तटस्थ देश वह होता है जो अन्य देशों के बीच होने वाले युद्ध से खुद को दूर रखता है। यानि कि वह देश युद्धरत देशों में से किसी भी एक देश का समर्थन नहीं करता। इसके अलावा हम यह भी कह सकते हैं कि एक तटस्थ देश वह होता है जो हमेशा युद्ध की जगह बातचीत से विवाद को हल करने पर ही जोर देता है।

इस दिन को मनाने की शुरुआत फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। दरअसल, 2 फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प A/RES/71/275 को अपनाया और 12 दिसंबर को तटस्थता दिवस के रूप में घोषित किया। उसके बाद से हर साल 12 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाने लगा।

अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस को मनाने का मुख्य कारण लोगों के मन में शांति बनाना और एक सद्भाव की भावना पैदा करना है। जिससे लोगों के बीच के प्रेम भाव बना रहे।इसीलिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments