Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaMamta banerjee : ममता बनर्जी ने बीजेपी पर पश्चिम बंगाल को बदनाम...

Mamta banerjee : ममता बनर्जी ने बीजेपी पर पश्चिम बंगाल को बदनाम करने का लगया आरोप

Google News
Google News

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta banerjee) ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंनें हाल में उत्तर 24 परगना जिले के अरियादाह में हुई भीड़ के हमले की घटना को लेकर मीडिया के एक वर्ग पर भी राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

बनर्जी (Mamta banerjee) ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि 2021 की जिस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, वह उस समय हुई थी जब अर्जुन सिंह बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद थे। हालांकि भाजपा ने पार्टी और सिंह पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

बनर्जी (Mamta banerjee) ने कुछ टीवी चैनल पर बुधवार के उपचुनाव से पहले भाजपा के इशारे पर वह पुराना वीडियो बार-बार दिखाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग और भाजपा बंगाल में मिली हार को पचा नहीं पा रहे, इसलिए राज्य को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जो कांड किया, वह बंगाल के मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने 2021 की एक घटना के बारे में लगातार 72 घंटे तक एकतरफा खबर पेश की।

टीएमसी प्रमुख (Mamta banerjee) ने दावा किया कि कुछ टीवी चैनल सीबीआई-ईडी (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो- प्रवर्तन निदेशालय) के छापों के डर से भाजपा के पक्ष में पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार चैनल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे भाजपा के प्रवक्ता बन गए हैं। अगर मीडिया पुष्टि करना चाहता है, तो राज्य सचिवालय में लोग हैं। वे वास्तविक स्थिति जानने के लिए पुलिस से पता लगा सकते हैं। यहां तक ​​कि जब पुलिस कुछ जानकारी दे रही है, तो उसके बारे में भी नहीं बताया जा रहा।

बनर्जी (Mamta banerjee) ने कहा कि यह लंबे समय तक नहीं चल सकता। मैं उनसे ऐसा न करने का अनुरोध कर रही हूं। अगर अनुरोध से काम नहीं चला तो मैं कानूनी कदम उठाऊंगी। उन्होंने कुछ टीवी चैनल का नाम लिया और उन पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा कि वह ऐसे अन्य मीडिया संस्थान का जिक्र नहीं करना चाहतीं क्योंकि इससे उनका “अनावश्यक प्रचार” होगा। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है, चाहे वह जयंत सिंह हों या शेख शाहजहां, वे सभी टीएमसी सरकार के करीबी थे और यह क्षेत्र अरियादाह दम दम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। टीएमसी अब ध्यान भटकाने के लिए ये आरोप लगा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments