Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaगूगल मैप्स पर बदला देश का नाम,ढूंढोगे तो मिलेगा तिरंगे के साथ...

गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम,ढूंढोगे तो मिलेगा तिरंगे के साथ “भारत”!

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत सरकार की तरफ से हाल ही में एक संकेत दिया गया था कि देश का नाम इंडिया से भारत हो रहा है, इस को लेकर सियासत भी बहुत गर्म हुई हालांकि आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम इंडिया से भारत नहीं किया गया हो लेकिन गूगल मैप्‍स में नए नाम को मंजूरी दे दी है ऐसा लगता है।

दरअसल इसका कारण है कि अगर गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे तो “दक्षिण एशिया में एक देश” लिखा हुआ है और उसके साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा।

हालांकि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने अपने गूगल मैप की भाषा हिंदी की है या फिर अंग्रेजी आप भारत हिंदी में लिखते है या अंग्रेजी में आपको गूगल जो परिणाम दिखाएगा उसके तौर पर इंडिया ही दिखाएगा गूगल मैप में इंडिया और भारत दोनों को ही “दक्षिण एशिया में एक देश” के तौर पर मान्यता दी हुई है।

यूजर्स भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं तो वह अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर सकते हैं।

गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर अगर भारत टाइप किया जाता है तो भारत के नक्शे के साथ भारत बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा तो वहीं अगर गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर BHARAT लिखा जाता है तो सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ इंडिया लिखा हुआ दिखेगा यानी कि गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर ही स्वीकार करता है।

 जहां सरकार के नाम बदलने की जोर-आजमाइश में जुटी हुई है तो वहीं गूगल ने पहले ही अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है। एक खास बात जो ध्यान देने की है वह यह है कि सिर्फ गूगल मैप्‍स नहीं बल्कि टेक कंपनी के दूसरे प्लेटफार्म पर भी भारत और इंडिया लिखा जा रहा है।

रिजल्ट एक जैसे ही है यूजर्स अगर गूगल सर्च गूगल ट्रांसलेटर गूगल न्यूज़ जैसे एप्स पर जाकर भारत या इंडिया लिखते हैं तो एक जैसा ही परिणाम दिखता है अभी तक गूगल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन जल्द ही ऐसा लग रहा है कि गूगल की तरफ से कोई बयान जारी किया जा सकता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments