Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAजीत पर बोले PM मोदी, हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर...

जीत पर बोले PM मोदी, हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया

Google News
Google News

- Advertisement -

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है, जिसके बाद पार्टी में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में मोदी ने कहा, “हम सबने सुना है कि जहां दूध-दही का खाना है, वहीं है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया।”

मोदी ने आगे कहा कि यह जनादेश भारत को स्किल कैपिटल बनाने के संकल्प को और मजबूत करेगा। उन्होंने मां कात्यायनी की आराधना का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार कमल खिला है, जो सत्य, विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनावों की भी सराहना की, इसे भारत के संविधान और लोकतंत्र की जीत बताया।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। हरियाणा की जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को भारी समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का शासन भ्रष्टाचार से मुक्त है और पार्टी ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने की कोशिश की है।

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा समाज में जाति का जहर फैलाया है और विकास की जगह अराजकता को बढ़ावा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के इतिहास में उसकी सरकार की वापसी की कोई मिसाल नहीं है।

भाजपा ने हरियाणा में खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया है। मोदी ने कहा कि हरियाणा का मोटा अनाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगा, और पार्टी युवाओं के लिए खेलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देगी।

उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के मुद्दों पर भाजपा को फिर से बहुमत दिया है और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को सराहा। इस जीत के लिए मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और जनता से वादा किया कि भाजपा उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

मस्ती और ठिठोली का त्योहार होली।

डॉ. सत्यवान 'सौरभ'रंगों के त्यौहार के रूप में जाना जाने वाला यह जीवंत त्योहार, लोगों को एक-दूसरे पर ख़ुशी से रंगीन पाउडर और पानी...

Recent Comments